गंगापार, अप्रैल 1 -- स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकन्दरा गांव में एक जमीन को लेकर मारपीट में पांच नामजद सहित चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सुरेश कुमार विश्वकर्मा अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहा था इसी बीच प्रवीण पाण्डेय, प्रभात पाण्डेय, प्रशांत पाण्डेय पुत्र विजयकान्त निवासी सिकन्दरा, खुर्शीद अीम पुत्र मुन्ना निवासी सिकन्दरा, कृष्णदेव यादव पुत्र मसुरियादीन यादव निवासी तुलापुर व चार अज्ञात सहित आए और मारपीट करने लगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...