मिर्जापुर, जून 18 -- हलिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के पंवारी कला गांव निवासी रितेश सिंह ने बुधवार को थाने में तहरीर देकर गांव के युवकों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया है। बताया कि भूमि विवाद को लेकर विपक्षी सत्येंद्र कुमार सिंह व अमित कुमार सिंह मंगलवार की रात गाली गलौज देते हुए लाठी डंडे से मारने पीटने लगे और दाँत से काट लिए। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया। थानाध्यक्ष राजीव कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि भूमि विवाद को लेकर मारपीट मामले में दो के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...