मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मोतीपुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। कथैया थाना क्षेत्र के श्रीसिया जगदीश गांव में रविवार को भूमि विवाद में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। इसमें दोनों पक्षों से कुल आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों की मोतीपुर सीएससी में इलाज कराया गया। घायलों में शिवनाथ सिंह, बच्चू पटेल, चंदन कुमार एवं दूसरे पक्ष के ललन पटेल, अभिजीत पटेल सहित अन्य लोग शामिल हैं। इस बाबत दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष ओमपुकार प्रिय ने बताया कि पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों पक्षों से चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...