बहराइच, मार्च 31 -- बहराइच, संवाददाता। भूमि विवाद में सोमवार शाम एक घर पर चढ़ाई कर दम्पत्ति सहित पांच को मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को थाने से कैसरगंज सीएचसी भेजे जाने पर चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज कर सभी को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कालेज में थाने की चिट न आने पर मेडिकल परीक्षण से चिकित्सकों ने इंकार कर दिया है। हमले, मारपीट मामले में अभी एफआईआर भी दर्ज नहीं हुई है। कैसरगंज थाने के हरनी अनौरा के मजरे सहजनी गांव निवासी पुत्तन मिश्रा (44) पुत्र जयशिव का खेत घर से सटा है। भूमि विवाद उत्पन्न होने पर कुछ दिनों पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने पैमाइश की, तो पुत्तन ने टेका बल्ली लगा दी थी। सोमवार को खेत में चरी की बुआई की। सोमवार शाम लगभग 4:30 बजे एक दर्जन से अधिक हमलावरों ने लाठी डंडे व धारदार हथियार से लैस होकर हमला कर ट...