बांका, जून 26 -- कटोरिया (बांका), निज प्रतिनिधि। जमदाहा ओपी क्षेत्र के नीलकुंज गांव में शुक्रवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक ही परिवार के तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में गांव का अशोक यादव, उसका भाई हरिकिशोर यादव एवं भाभी बिलो देवी शामिल हैं। तीनों का प्राथमिक उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटोरिया में कराया गया। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में मारपीट, तीन लोग जख्मीघटना का विवरण घटना को लेकर जख्मी अशोक यादव ने जमदाहा ओपी में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने की गुहार लगाई है। आवेदन में गांव के महादेव यादव तथा उसके पुत्र पंकज यादव एवं मनोज यादव को नामजद बनाया गया है। आवेदन के अनुसार, नामजद महादेव यादव घर के बगल से गुजरने वाली गली पर कब्जा कर वहां मवेशी बांधता है। इससे गांव के लोगों को आवेदक की हिस्से की जमीन से होकर आवागम...