भूमि विवाद में मारपीट, छेड़छाड़
फिरोजाबाद, जून 29 -- थाना जसराना के एक गांव में जमीनी विवाद में एक परिवार पर विपक्षी मुन्नालाल एवं आलोक ने हमला बोल दिया। छत पर चढ़ पीड़ित परिवार पर पथराव किया। इससे पीड़ित सहित उसकी बेटी एवं पत्नी घायल हो गए। आरोप है आलोक ने बेटी के साथ छेड़छाड़ करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए तथा अन्य लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.