सुल्तानपुर, अप्रैल 27 -- चांद, संवाददाता। सोमवार को दोपहर बाद कोतवाली क्षेत्र के रामपुर कल्याणपुर गांव में जमीनी विवाद के चलते दो पक्षों में विवाद के साथ झड़प हो गई। देखते ही देखते झड़प खूनी संघर्ष में बदल गया । जिसमें एक पक्ष की आधा दर्जन महिलाएं घायल हुई। घायल सभी महिलाओं को सीएचसी प्रतापपुर कमैचा में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। परीक्षण के बाद डॉक्टर ने एक महिला की हालत गंभीर देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। मामला चांदा कोतवाली क्षेत्र के कल्याणपुर रामपुर गांव का है । जहां पर सोमवार दोपहर जमीनी विवाद में विक्रम चौहान व प्रेमचंद निषाद के परिवार के बीच जमकर लाठी डंडे चल गए । यह भी पढ़ें- जमीनी विवाद में जमकर मारपीट आधा दर्जन महिलाएं घायल जिसमें प्रेमचंद निषाद के परिवार की आधा दर्जन महिला घायल हो गई सभी घायलों को एंबुलेंस व पीआरब...