भूमि विवाद में मारपीट, छह पर मुकदमा
गंगापार, मई 27 -- थाना नवाबगंज क्षेत्र के मारूफपुर आनापुर गांव में भूमि विवाद को लेकर मारपीट और धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सुशील कुमार द्विवेदी पुत्र दशरथलाल द्विवेदी निवासी मारूफपुर आनापुर ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया है कि उसकी भूमि पर न्यायालय के स्थगन आदेश के बावजूद जबरन निर्माण कराया जा रहा था। विरोध करने पर आरोपितों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। तहरीर के आधार पर छह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.