छपरा, अप्रैल 23 -- तरैया । थाना क्षेत्र के डुमरी छपिया बिंद टोली में गुरुवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में पवन कुमार, बादल कुमार, ओमप्रकाश पंडित और संजू देवी शामिल हैं। सभी का इलाज रेफरल अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। सड़क दुर्घटना में बच्चा गंभीर रूप से घायल तरैया । थाना क्षेत्र के हरखपुरा गांव में माधोपुर-तरैया सड़क पर बाइक की टक्कर से एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे की पहचान आदित्य कुमार के रूप में हुई है। उसे रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। तरैया में कई पद रिक्त, लोगों को हो रही परेशानी तरैया । तरैया प्रखंड में कई महत्वपूर्ण पद रिक्त होने से आम लोगों को ...