भूमि विवाद में मारपीट, चार लोगों पर मुकदमा दर्ज
गोंडा, जून 25 -- उमरी बेगमगंज। थाना क्षेत्र के बदलेपुर मौजा स्थित फरजन अली पुरवा में भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस को दी गई तहरीर में फरजन अली पुरवा निवासी मोहम्मद रफीक ने आरोप लगाया है कि भूमि विवाद को लेकर मोहम्मद याकूब, फकीर अली, शबीर अली तथा लल्ला ने उसे अपशब्द कहते हुए लाठी-मुक्का और थप्पड़ों से मारापीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई। पीड़ित का कहना है कि घटना में घायल होने के कारण वह उपचार कराता रहा। इसके बाद उसने पुलिस को लिखित शिकायत दी। यह भी पढ़ें- ग्रामीण के साथ मारपीट करने के आरोप में चार पर केस पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उपनिरीक्षक अशोक कुमार को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.