भूमि विवाद में मारपीट, चार लोगों पर केस दर्ज
प्रतापगढ़ - कुंडा, मई 10 -- लालगंज। इलाके के सोहागपुर (रोहाड़ा) निवासी अशोक कुमार सरोज ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि विपक्षी से जमीन के विवाद में रंजिश चल रही है। आरोप लगाया कि आठ मई की शाम करीब सात बजे विपक्षी रामसमुझ सरोज ने अपने बेटे-बेटी के साथ घर पर आए और लाठी व धारदार हथियार के साथ ईंट-पत्थर से हमला कर दिया। अशोक, उसके भाई रामसजीवन और अंबर सरोज को जख्मी कर दिया। शोर मचाने पर जानलेवा धमकी देते हुए भाग निकले। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- युवक से की मारपीट, मुकदमा दर्ज यह भी पढ़ें- पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर पीटा, महिला समेत कई घायल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.