प्रयागराज, जून 17 -- झूंसी। सरायइनायत थानाक्षेत्र में भूमि विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया है। मुस्तफाबाद कनिहार निवासी मो. असीम के अनुसार, लगड़ीपुर सरायइनायत में उनकी जमीन है। आरोप है कि 26 फरवरी को विपक्षी उक्त जमीन पर निर्माण कार्य करा रहा था। विरोध करने पर आरोपियों ने असीम और उनके परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, जब कार्यवाही नहीं हुई तो न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। अदालत के आदेश पर सरायइनायत पुलिस ने प्रदीप, कुलदीप, अजित सागर, सब्बू, संदीप तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...