छपरा, अप्रैल 22 -- तरैया । थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में बुधवार को भूमि विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में मालती देवी को रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं दीपक साह और पोखरेड़ा निवासी विकास कुमार का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। डुमरी छपिया गांव में पूर्व दुश्मनी को लेकर हुई मारपीट में राजेश कुमार राम गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें रेफरल अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद छपरा सदर अस्पताल रेफर किया गया। यह भी पढ़ें- दवा बेचने वाली महिला विक्रेता पर युवती के अपहरण का केस वहीं फेनहरा गांव में हुई मारपीट में उमेश साह और शशि साह घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है। रेफरल अ...