भूमि विवाद में मारपीट, आधा दर्जन से अधिक घायल
जौनपुर, मई 30 -- बरईपार(जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के बरहता गांव में शनिवार की सुबह करीब सात बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। एक पक्ष से 16 वर्षीय आकाश यादव, 22 वर्षीय गोलू यादव तथा दूसरे पक्ष से 45 वर्षीय दिनेश विश्वकर्मा, 65 वर्षीय अशोक कुमार, 60 वर्षीय राजकुमार, 27 वर्षीय जयदीप विश्वकर्मा, 18 वर्षीय अरूण विश्वकर्मा, 35 वर्षीय राकेश विश्वकर्मा, 31 वर्षीय कंचन विश्वकर्मा घायल हो गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची मछलीशहर कोतवाली पुलिस घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मछलीशहर भर्ती करवाया। वहीं इस मामले में कोतवाल मछलीशहर ने बताया कि घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है । अभी तहरीर नही मिली है तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.