अंबेडकर नगर, मार्च 18 -- दुलहूपुर, संवाददाता। जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के चौबे का पूरा (बड़ागांव) में दो दिन पूर्व हुए भूमि विवाद ने तूल पकड़ लिया है। मामले में पहले एक पक्ष पर कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने दूसरे पक्ष की तहरीर पर भी आधा दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़, छेड़छाड़ समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता शर्मिला पत्नी स्वर्गीय सुरेंद्र ने दिए तहरीर में कहा है कि बीते 15 मार्च की सुबह वह बाग में गोबर फेंकने गई थीं। उसी दौरान पुरानी रंजिश में गांव के विशाल, आकाश, अतुल, हिरावन, आराधना, कुमकुम, जियावन, सूरज समेत अन्य लोग उसके घर में घुस आए और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। हमलावरों ने चाकू से हमला किया, बाग में रखी पुआल में आग लगा दी तथा उनका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया। प्रभारी कोतवाल जैद अहमद ने बत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.