आजमगढ़, मई 15 -- बिलरियागंज, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के जगमलपुर गांव में गुरुवार को भूमि को लेकर हुए विवाद में एक पक्ष ने लाठी-डंडा और चाकू से हमला कर मां-बेटी सहित तीन लोगों को घायल कर दिया। लहूलुहान हालत में तीनों घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। बिलरियागंज थाना क्षेत्र के जगमलपुर गांव निवासी 60 वर्षीया मुनीजा बानो पत्नी अली कदर का उसके पड़ोसी से भूमि को लेकर विवाद है। सुबह पड़ोसी ने छत पर कूड़ा फेंक दिया था। जिसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और गालीगलौज होने लगी। इसके बाद विपक्ष के छह लोगों ने लाठी-डंडा और चाकू से हमला कर दिया। यह भी पढ़ें- आपसी विवाद में गोतिया के बीच मारपीट, 4 जख्मी जिससे मुनीजा बानो, उनकी बेटी 22 वर्षीय हाजरा बानो, बेटा 18 वर्षीय अब्दुल अहरसद घायल हो गए। घायलों को दोपहर में बिलरियागंज सीएचसी में भ...