प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 25 -- कुंडा। बाघराय थाना क्षेत्र के छेंवगा गांव निवासी माला देवी पत्नी विमलेश सरोज ने पुलिस को तहरीर दी। 24 अप्रैल की शाम करीब पांच बजे विपक्षी उसके दरवाजे पर चारपाई बिछा रहे थे। उसने विरोध किया तो गालियां देते हुए उसको मारा पीटा। उसे बचाने उसकी बेटी काजल दौड़ी तो उसको भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। पीड़िता माला देवी की तहरीर पर पुलिस ने मयंक, अन्नू, सुनीता देवी, रोनी देवी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...