गंगापार, मई 12 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। भूमि विवाद को लेकर मदरहा गांव में दो पक्ष आपस में भिड़ गए। मारपीट में एक पक्ष के सत्येन्द्र मिश्र की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर पर एक महिला समेत तीन के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।मदरहा गांव के सत्येन्द्र मिश्र ने पुलिस को बताया कि भूमि विवाद में 11 मई को दोपहर दो बजे के लगभग भूमि विवाद में पड़ोस के शिवांश मिश्र व देवांश मिश्र पुत्र जय प्रकाश मिश्र व जया देवी पत्नी जय प्रकाश मिश्र उनके घर पहुंच लाठी डंडे से जमकर पीट दिया। घटना में उन्हें तथा उनके भाई वीरेन्द्र मिश्र उनकी पत्नी रेनू मिश्र को गंभीर चोटे आई। यह भी पढ़ें- जमीन के विवाद में घर में घुसकर पीटा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...