हाजीपुर, मई 29 -- राजापाकर,संवाद सूत्र। राजापाकर बरांटी थाना क्षेत्र के काशीपुर चकबीबी गांव निवासी चंदन कुमार पिता स्व.रामजी सिंह ने पूर्व के जमीन विवाद में मारपीट करने व गाली गलौज करने को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें कहा है कि पूर्व के जमीन विवाद को लेकर बगलगीर द्वारा मारपीट की गई। घटना में मेरी मां को घायल कर दिया गया। इस मामले में शांति देवी पति परमानंद सिंह उर्फ गोविंद सिंह,प्रेम शंकर कुमार, नवीन कुमार पिता परमानंद सिंह नामजद किए गए हैं। आवेदन में जांच कर दोषी पर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। संतोष वर्मा यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में महिला को मारपीट कर किया घायल यह भी पढ़ें- खेत पर पानी लगाते समय मारपीट, 10 पर मुकदमा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...