भूमि विवाद में महिला को गोली मारी, घायल
आगरा, अप्रैल 9 -- शहर कोतवाली क्षेत्र के अहरोली में जमीनी विवाद को लेकर एक युवक ने महिला को गोली मार दी। महिला को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया है। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटना स्थल का मौका मुआयना कर साक्ष्य संकलित किए हैं। पीड़ित से भी पुलिस ने बातचीत की है और जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक गुरुवार की सुबह एक प्रापर्टी पर दीवार को लेकर विवाद के दौरान महिला को गोली मारकर घायल करने की जानकारी मिली। सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। पुलिस को घटनास्थल पर गोली लगने से महिला घायल मिली। महिला ने अपना नाम मंदाकिनी पत्नी हरजेंद्र सिंह निवासी नगला सैय्यद अहरोली बताया। उसने पुलिस को बताया कि जमीन पर दीवार खडी करने को लेकर उसकी एक व्यक्ति से कहासुनी हुई। तभी आरोपी ने उस पर तमंचा से फायर कर दिया। पुलिस ने घायल महिला को उपचार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.