बस्ती, अप्रैल 24 -- गायघाट, हिन्दुस्तान संवाद। लालगंज थानाक्षेत्र के कड़सरी मिश्र गांव में जमीन के विवाद को लेकर हुई धक्का-मुक्की में 62 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी लालगंज और सीओ रुधौली मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार कर विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय भेज दिया गया है। जानकारी के अनुसार, कड़सरी गांव निवासी रामायण अपनी जमीन पर निर्माण कार्य करवा रहे थे। खुदाई के दौरान निकली मिट्टी झब्बर की जमीन पर चली गई, जिससे विवाद उत्पन्न हो गया। बुधवार रात लगभग नौ बजे जब झब्बर घर पहुंचा तो उसने मिट्टी फैलने पर आपत्ति जताई। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। विवाद के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची रामायण की पत्नी को धक्का दे दिया, जिससे...