भूमि विवाद में महिला की पिटाई, तीन के खिलाफ मुकदमा
जौनपुर, मई 23 -- डोभी, हिन्दुस्तान संवाद। चंदवक थाना क्षेत्र के बीरी बारी ग्राम सभा में भूमि के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में एक महिला के साथ गाली गलौज मारपीट और जान से मारने की धमकी का मामला सामने आया। पीड़िता मीना देवी पत्नी लहरी निषाद निवासी ग्राम बीरी बारी ने चंदवक थाने में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की सुबह करीब आठ बजे भूमि के बंटवारे को लेकर हुए विवाद में उनके पट्टीदार संदीप निषाद, शैलेंष निषाद और सोना देवी निवासी ग्राम सारेपुर नई बस्ती मारपीट किए। प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.