मधेपुरा, अप्रैल 14 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बेलो कला पंचायत के वार्ड एक में भूमि विवाद को लेकर खूनी संघर्ष का मामला सामने आया है। जिसमें एक हीं पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घटना के बारे में बताया गया कि बेलो वार्ड एक के पवन मुखिया और नंदन यादव के बीच पिछले डेढ़ साल से भूमि विवाद का मामला चल रहा है। बीते रविवार को भी विवाद हुआ था, जिसको लेकर पीड़ित के द्वारा पुलिस में शिकायत की गई थी। मौके पर पुलिस भी पहुंची थी, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने की वजह से पुनः सोमवार को फिर खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चली लाठियां जिसमें घर ढलाई के लिए शटरिंग का काम किया जा रहा था। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों हमला बोल दिया। जिसमें दो मजदूर और परिवार के दो सदस्य गंभीर रूप से...