गोंडा, मार्च 5 -- करनैलगंज, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुम्हरौरा के मजरे ठकुराइन पुरवा में गुरुवार दोपहर भूमि रंजिश को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। करीब 20 की संख्या में आए हमलावरों ने एक परिवार पर घर में घुसकर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में महिलाओं और बच्चों समेत छह से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित पक्ष ने स्थानीय पुलिस दीवान पर हमलावरों का साथ देने का संगीन आरोप लगाया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर गांव में फोर्स तैनात कर दी है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित मोहनलाल दोपहर करीब डेढ़ बजे अपने परिवार के साथ दरवाजे पर बैठे थे। आरोप है कि इसी दौरान विपक्षी मंजीत गोस्वामी, अमित, राजेश, मयंक और ननकऊ देवी करीब 20 अज्ञात लोगों के साथ लाठी-डंडा, हॉकी और लोहे की रॉड लेकर धमक पड़े। हमलावरों ने घर मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.