भूमि विवाद में बड़े भाई ने छोटे भाई की हत्या
चतरा, जुलाई 7 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज थाना क्षेत्र के डटमी गांव में मंगलवार को करीब साढ़े दस बजे दिन में भूमि विवाद में बड़े भाई ने लाठी डंडे से पीट-पीट छोट भाई की हत्या कर दी। आरोप है कि घटना में बड़े भाई अपने बेटों के साथ मिलकर अपने छोटे भाई की निर्मम हत्या किया। मृतक डटमी गांव के 50 वर्षीय कैलाश यादव है। वहीं हत्या के आरोपी मृतक कैलाश यादव के बड़े भाई विलास यादव और उनके बेटे मिथिलेश यादव और कमलेश यादव है। घटना की जानकारी मिलने के बाद थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआइ भोला साव दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और घटना से संबंधित जानकारी लेते हुए शव को कब्जे में लेकर थाना ले आये। वही हत्या आरोपी मृतक के बड़े भाई बिलास यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। मृतक की पत्न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.