भूमि विवाद में बुजुर्ग पर हमला, पिता-पुत्र घायल
गंगापार, जून 14 -- पीड़ित संतोष मिश्रा पुत्र दयाशंकर मिश्रा ने आरोप लगाया कि उनके पिता दयाशंकर मिश्रा पूजा-अर्चना के लिए मंदिर जा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही पांच लोगों ने उन्हें रोककर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। पिता को बचाने पहुंचे संतोष मिश्रा के साथ भी मारपीट की गई। हमले में संतोष के सिर पर गंभीर चोट आई, जबकि उनके पिता का हाथ टूट गया। सूचना पर पहुंची कौंधियारा पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा और घटनास्थल का निरीक्षण किया। थाना प्रभारी कौंधियारा कुलदीप शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर प्राप्त हुई है। जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.