सुल्तानपुर, अप्रैल 28 -- लंभुआ, संवाददाता । लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के परशुरामपुर चौबनवा गांव में भूमि विवाद को लेकर एक बुजुर्ग की बेरहमी से पिटाई कर दी गई। हमले में बुजुर्ग का सिर फट गया। उसे गंभीर हालत में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल सीताराम (60) की पत्नी भानुमती ने पुलिस को तहरीर देकर अवगत करवाया कि उसने किस्त पर पैसा लिया था। किस्त जमा करने के लिए गांव के ही एक व्यक्ति से जमीन गिरवी रखकर कुछ रुपये लिए थे। आरोप है कि एग्रीमेंट करने के बजाय पैसा देने वाले ने धोखे से गांव के ही किसी अन्य व्यक्ति के नाम जमीन का बैनामा करा लिया। यह भी पढ़ें- जमीन विवाद में दबंगों ने लाठी-डंडों से पीटा, केस दर्ज पीड़ित ने इस पर आपत्ति भी दाखिल कर रखी है। आरोप है कि उसी जमीन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.