भूमि विवाद में बुजुर्ग को पीटा, दी तहरीर
वाराणसी, मई 26 -- शिवपुर (वाराणसी)। पारिवारिक एवं भूमि विवाद में बुजुर्ग ने अपने बेटे एवं पोतों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शिवपुर थाने में तहरीर दी है। बुजुर्ग तेज बहादुर उपाध्याय ने पुलिस को बताया कि मंगलवार को अपने मकान और आम के बगीचे की देखरेख तथा साफ-सफाई करने गए थे। उनका आरोप है कि मझला बेटा और उसके दो लड़के पहुंच गए। गाली-गलौज करते हुए बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। छोटा बेटा बीच-बचाव करने आया तो आरोपियों ने उसे भी पीटा। तेज बहादुर के अनुसार उनके तीन बेटे हैं। उन्होंने अपनी जमीन तीन बेटों एवं पत्नी के हिस्से में चार भाग में बांटकर बिल्डर से एग्रीमेंट किया है। यह भी पढ़ें- जमीन की रंजिश में हुई मारपीट, पांच लोग घायल इसे लेकर मझले बेटे ने विवाद कर लिया है। पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.