भूमि विवाद में बाउंड्री वॉल ध्वस्त करने का आरोप, पांच नामजद
बाराबंकी, जून 25 -- बाराबंकी, संवाददाता। नगर कोतवाली क्षेत्र के असेनी में विवादित जमीन पर कब्जेदारी को लेकर बाउंड्री तोड़ने का आरोप है। इसकी शिकायत पर में पुलिस ने पांच लोगों को नामजद किया है। कोतवाली नगर क्षेत्र के असेनी गांव निवासी प्रमोद कुमार द्वारा पुलिस को दी तहरीर में बताया गया है कि वह भूमि के मालिक हैं। भूमि का कुछ हिस्सा तीन लोगों को बेची है। इनका बकायदा खतौनी में नाम दर्ज है। इनकी पक्की बाउंड्री बनी हुई थी। आरोप है कि उनकी भूमि बने प्लाटों पर पहले से बनी बाउंड्री वॉल और नींव को दूसरे गाटा संख्या के खातोदारों ने 13 जून की रात जेसीबी से गिरा दिया। इसकी शिकायत पर पुलिस ने संबंधित आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.