बेगुसराय, अप्रैल 23 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। भगवानपुर थाना क्षेत्र के शेरपुर गांव में बुधवार की राम बदमाशों ने 40 वर्षीय संजय कुमार राय को गोली मार दी। गोली उसके सीने में लगी। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। गोली की आवाज सुनकर घर वाले बाहर आये तो खून से लथपथ हालत में इलाज के लिए शहर के एक निजी क्लीनिक में लाया। जहां उनका इलाज चल रहा है। वह स्व. शिवजी राय का पुत्र है। घटना उस समय हुई जब वह घर से निकलकर जानवर देखने गया था। घटना का कारण भूमि विवाद बताया जा रहा है। जख्मी की पत्नी शोभा कुमारी ने बताया कि जानवर की आवाज सुनकर वे बाहर निकले थे। इस दौरान पहले से घात लगाये गये बदमाशों ने उन्हें गोली मार दी। इससे वे जख्मी हो गये। घटना की जानकारी मिलने के बाद कांग्रेस के जिलाध्यक्ष शिव प्रकाश उर्फ गरीब दास गुरुवार को निजी अस्पताल पहुंचे व जख्मी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.