भूमि विवाद में पड़ोसियों ने महिलाओं को पीटा
जौनपुर, जून 6 -- जफराबाद। क्षेत्र के समोपुर कला गांव में गुरुवार को पुराने जमीनी विवाद को लेकर पड़ोसियों ने महिलाओं को लाठी डंडे से पीट कर घायल कर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। उक्त गांव की सुरजा देवी का उसके पड़ोसी वीरेंद्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार और प्रदीप कुमार से काफी पहले से भूमि संबंधी रंजिश चल रही थी। गुरुवार को उसी को लेकर उन लोगों ने लाठी-डंडे से सुरजा देवी और उसकी बेटियों को पीट दिया। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गयी। थानाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.