आजमगढ़, मई 21 -- सठियांव (आजमगढ़), हिन्दुस्तान संवाद। मुबारकपुर के रानीपुर गांव में बुधवार देर रात भूमि विवाद को लेकर बाइक सवार बदमाशों ने प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलने पर एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर जांच की। मृतक के भाई अनिल कुमार की तहरीर पर पुलिस दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गई हैं। जहानागंज के कोढ़वा गांव निवासी सुशील कुमार (30 वर्ष) प्रॉपर्टी का काम करता था। बुधवार को वह मुबारकपुर के रानीपुर गांव निवासी जवाहिर राम के यहां गृह प्रवेश के कार्यक्रम में गया था। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में प्रापट्री डीलर की गोली मारकर हत्या, एक घायल रात 12 बजे के करीब रानीपुर गांव निवासी उमाशंकर के साथ कार से घर लौट रहा था। गाड़ी उ...