फिरोजाबाद, अप्रैल 23 -- जनपद फिरोजाबाद के शिकोहाबाद क्षेत्र ढ़ाईपूरा की ठार में जमीनी विवाद में पिता की हत्या करने वाले आरोपी बेटे से नगला जवाहर नहर की पुलिया पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस से मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर से गोली लगी जिससे वह घायल हो गया। सुघर सिंह (80) वर्ष पुत्र लटूरी सिंह निवासी बढ़ाईपूरा की ठार की 19/ 20 अप्रैल की रात जमीनी विवाद में उसके छोटे बेटे जर्मन सिंह ने ठोस वस्तु के प्रहार से सिर पर ताबड़तोड़ प्रहार कर खेत पर बने मकान के बाहर सोते समय मौत के घाट उतार दिया था। मामले में मृतक के बड़े बेटे मलखान ने अपने छोटे भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था। आरोपी अपने पिता की हत्या करने के बाद फरार हो गया था।सूचना पर पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए नगला जवाहर की पुलिया के पास घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने का प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.