समस्तीपुर, मई 14 -- दलसिंहसराय। दलसिंहसराय थाने के पांड पंचायत के पछियारी टोल, वार्ड संख्या 5 में पुराने भूमि विवाद में छोटे भाई ने अपने ही बड़े भाई की पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतक की पहचान चन्देश्वर महतो के रूप में परिजनों ने की। मंगलवार की रात इलाज के दौरान चन्देश्वर की मौत होने की सूचना मिलने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को शव सौंप दिया। बुधवार को परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं पुलिस ने रात में ही छापेमारी कर आरोपी विशेश्वर महतो को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। बताया गया कि करीब 26 धुर जमीन को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार को विशेश्वर महतो उक्त विवादित जमीन पर शौचालय का निर्माण करवा रहे थे। चन्देश्वर ने निर्माण कार्य को रोकने के लिये कहा। इससे गुस्साये विशेषश्वर ने ईंट, रोड़ा और ...