हाजीपुर, अगस्त 23 -- भूमि विवाद में पीटने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। उसके घर में कोहराम मचा है। मृतका महिला विमला देवी कटहरा थाना क्षेत्र के खाजेचांद छपरा गांव के अखिलेश पासवान की पत्नी थी। उसके तीन बच्चे भी हैं। पति और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल बना है। मामला मुजफ्फरपुर जिले के बरियारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत डीह गौरीहार गांव की है।

घटना का विवरण जहां विमला बीते 20 अगस्त को अपने मायके की हिस्से की जमीन देखने गई थी। वहीं उसकी बहन इसके हिस्से की जमीन भी बेच दी थी। जमीन कब्जाने को लेकर पड़ोसी उस जमीन पर झोपड़ी खड़ा कर रहा था। विमला जैसे ही विरोध किया कि आरोपियों ने इस कदर पीट डाला कि इलाज के लिए एसकेएमसीएच मुजफ्फरपुर भर्ती कराया गया। बीते शनिवार को वहां से गंभीर हालत में रेफर होने बाद पीएमसीएच पटना जाने के क्रम में रास्ते में ही उ...