आरा, मई 16 -- आरा। धोबहा थाना क्षेत्र के बहेरा गांव में शनिवार के सुबह भूमि विवाद में पिता-पुत्र समेत चार लोगों की पिटाई कर दी गयी। इसमें सभी जख्मी हो गए, जिनका इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। घायलों में बहेरा गांव निवासी दया शंकर सिंह उर्फ लाला सिंह, उनके पुत्र विकास सिंह, भाई कृष्ण सिंह और चचेरे भाई सुधीर कुमार सिंह शामिल है। कृष्णा सिंह ने बताया कि उनकी एक कट्ठा जमीन है। उसी जमीन में उनके पट्टीदार द्वारा मिट्टी खुदाई की जा रही थी। उन्होंने जमीन की मापी कराने की बात कहते हुए खुदाई करने से मना किया। उस बात को लेकर कहासुनी होने लगी। उस बीच पट्टीदारों द्वारा पिटाई कर दी गई।

दुर्घटना में घायल युवक ... फोरलेन पर वाहन की ठोकर से युवक जख्मी आरा। पटना-बक्सर फोरलेन पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के समीप तेज रफ्तार वाहन की ठोकर से एक य...