भूमि विवाद में पिता-पुत्र को बेरहमी से पीटा
कौशाम्बी, जून 7 -- पिपरी थाना क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में भूमि विवाद के चलते पिता-पुत्र की पिटाई की गई। मामले की शिकायत पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कुंदनपुर (भीखमपुर मेड़वारा) निवासी बलवंत सिंह ने बताया कि शनिवार की शाम उसका पुत्र जय करन सिंह अपने बेटे को टहलाने के लिए घर से निकला था। तभी गांव का यशवंत सिंह भूमि विवाद को लेकर उसे गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर बेटे अनिरुद्ध सिंह, पत्नी सुशीला देवी व रिश्तेदार प्रमोद कुमार निवासी कटरा रनिहापर के साथ मिलकर पिटाई शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक, हमलावरों ने बीच-बचाव करने पर उसे भी पीटा। इससे पिता-पुत्र को गंभीर चोटें आईं। डीएसपी अभिषेक सिंह का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कराकर घायलों का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई कराई जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.