अंबेडकर नगर, फरवरी 19 -- भीटी। स्थानीय थाना क्षेत्र के सझवा गांव में भूमि विवाद में युवक की पिटाई कर दी गई। गांव निवासी संतोष कुमार और अखिलेश के बीच काफी दिनों से भूमि विवाद चल रहा है। बीते 15 फरवरी को अखिलेश, अंकेश पुत्र अमरनाथ, उर्मिला पत्नी अमरनाथ, अमरनाथ पुत्र घिसियावन व अन्य लोग जमीन के कब्जे को लेकर संतोष कुमार को गाली दे रहे थे। विरोध करने पर संतोष और उसकी पत्नी प्रमिला की पिटाई की गई। प्रभारी निरीक्षक भीटी वीरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि संतोष कुमार की तहरीर पर दबंगों के विरुद्ध नामजद मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.