भूमि विवाद में पांच सदस्य भूख हड़ताल पर बैठे
फर्रुखाबाद कन्नौज, जून 12 -- राजेपुर। भूमि विवाद में पांच सदस्य भूख हड़ताल पर बैठ गए है। पुलिस टीम ने जाकर जानकारी की। अम्बरपुर गांव निवासी गिरीश चंद मिश्रा करीब 40 वर्षों से अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया इस भूमि पर गांव के तीन लोग जबरन मिट्टी डालकर कब्जा करना चाहते हैं इससे परेशान होकर वह अपने परिवार के पांच सदस्यों के साथ शुक्रवार सुबह 10 बजे अपने घर के बाहर आमरणअनशन पर बैठ गए । इसकी जानकारी होने पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने इसको लेकर बातचीत की गई । थानाध्यक्ष नागेंद्र सिंह ने बताया गिरीश चंद्र परिवार समेत अनशन पर बैठे हैं । यह भी पढ़ें- 46 साल बाद मृतक की पत्नी बताकर जमीन की वरासत, अनशन पर बैठा परिवार इसको देखते हुए मौके पर फोर्स तैनात कर दिया है ।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.