प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 17 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के कदमपुर बेंती गांव निवासी राजेंद्र प्रसाद की 56 वर्षीय पत्नी निर्मला देवी से 15 मार्च की सुबह जमीन की रंजिश में गांव के ही दो युवकों ने मारपीट की। उसकी चीख सुनकर बचाने दौड़ी उसकी 24 वर्षीय बेटी कविता और 30 वर्षीय बहू दिव्या पत्नी अनिल कुमार को भी मारा पीटा। शोर सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो वह लोग जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। परिजनों ने घायलों का इलाज कराया और पुलिस को मामले की नामजद तहरीर दी। पीड़िता निर्मला देवी की तहरीर पर पुलिस ने गप्पू उर्फ अरुण कुमार, राजपूत हरिजन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.