सीवान, अप्रैल 6 -- गोपालपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित रसूलपुर निवासी राजेंद्र कुमार ने आवेदन के माध्यम से बताया कि 31 मार्च को लगभग एक बजे उनके पड़ोसी जमीन को लेकर उनके माता-पिता से विवाद कर रहे थे। जब वे बीच-बचाव करने पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास किया, तो दूसरे पक्ष के तीन लोगों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में राजेंद्र कुमार का सिर फट गया और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट के दौरान बीच-बचाव करने पहुंची उनकी पत्नी के साथ भी आरोपियों ने मारपीट की। पीड़िता को मुक्के और थप्पड़ मारे गए तथा उसके गले से सोने की चेन, बाली और मंगलसूत्र भी छीन लिए गए। घटना के बाद आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.