आजमगढ़, मार्च 16 -- मेंहनगर, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के गोपालपुर के पट्टी परवा गांव में रविवार को भूमि को लेकर विवाद हो गया। पट्टिदारों ने लाठी डंडा से मार-पीट कर मां और उसकी दो बेटी को घायल कर दिया। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया गया, डॉक्टर ने हालत गंभीर देख रेफर कर दिया।मेंहनगर थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव के पट्टी पुरवा गांव निवासी 45 वर्षीया अनीता पत्नी राम विलाश सरोज का उसके पट्टीदार से भूमि को लेकर विवाद चलता है। रविवार की सुबह विपक्षी नीता का टीनशेड हटाने लगे। विरोध करने पर हमला कर दिया। अनीता को लाठी डंडा से मारने पीटने लगे। मां के बचाव में आई उसकी दो बेटी 24 वर्षीया नंदिनी और 16 वर्षीया संजना को भी मारपीट कर घायल कर दिया। घटना का किसी ने वीडियो बना लिया, जो सोशल मीडिया पर वा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.