भूमि विवाद में पट्टीदारों के बीच चटकी लाठी, नौ जख्मी
कौशाम्बी, मई 30 -- कड़ा धाम थाना क्षेत्र के बारा हवेली आइमा गांव में भूमि विवाद को लेकर पट्टीदारों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इस दौरान दोनों पक्ष के नौ लोगों को चोटें आई हैं। मामले में हलका दरोगा की तहरीर पर मुकदमा कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कड़ा धाम इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि बारा हवेली आइमा निवासी रामकेश व श्रीनाथ सगे भाई हैं। इनके बीच पारिवारिक भूमि को लेकर विवाद चल रहा है। मामले में पुलिस पहले ही निरोधात्मक कार्रवाई कर चुकी है। इसके बाद भी 28 मई की शाम श्रीनाथ ने विवादित भूमि पर निर्माण शुरू करा दिया। इसे लेकर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए और एक-दूसरे पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। मारपीट में एक तरफ से रामकेश, उसके भाई रामू व पार्वती देवी को चोटें आई हैं। जबकि, दूसरी तरफ से श्रीनाथ, उसके पुत्र योगेश, मुकेश, विवेक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.