रुद्रपुर, मई 4 -- रुद्रपुर, संवाददाता। ऊधमसिंह नगर जिले में भूमि विवाद को लेकर एक महिला पर धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप है। पीड़ित पक्ष ने एसएसपी से शिकायत कर सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। रुद्रपुर क्षेत्र निवासी श्यामल राय व निर्मल राय पुत्रगण सशोधर राय ने संजयनगर खेड़ा वार्ड 11 रुद्रपुर निवासी एक महिला पर भूमि संबंधी विवाद में धोखाधड़ी और धमकी देने का आरोप लगाया है। बताया कि ग्राम बरीराई, तहसील गदरपुर स्थित खसरा नंबर 1058 की भूमि पहले महिला के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज थी। उक्त भूमि को रजिस्ट्री कर बेचा गया। इसके बाद पूर्ण भुगतान लेकर राजस्व अभिलेखों में विधिवत दाखिल खारिज भी हो चुका है। यह भी पढ़ें- एग्रीमेंट के नाम पर लाखों की ठगी, विरोध करने पर मारपीट आरोप है कि इसके बावजूद महिला द्वारा अवैध रूप से दोबारा रुपयों की मा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.