बेगुसराय, जून 8 -- बछवाड़ा, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के चमथा दियारे में सोमवार को दो पक्षों के बीच भूमि विवाद में जमकर गोलीबारी हुई। इस घटना में एक ही पक्ष के दो सहोदर भाइयों को गोली लगने से एक भाई की मौत उपचार के दौरान हो गई जबकि दूसरे भाई का उपचार बेगूसराय के एक निजी क्लीनिक में कराया जा रहा है। मृतक की पहचान चमथा लक्ष्मण टोल रैली दियारा निवासी भरत राय के 35 वर्षीय पुत्र अजीत राय के रूप में की गई है। उसकी गर्दन में एक गोली लगी थी। मृतक के भाई 30 वर्षीय दीपक राय के हाथ में एक गोली लगने से वह घायल हो गया। घायल युवक फिलहाल खतरे से बाहर बताया गया है।

भूमि विवाद की पृष्ठभूमि बताया गया है कि चमथा दियारे में तीन बीघा 5 कट्ठा जमीन पर कब्जे को लेकर चमथा लक्ष्मण टोल रैली दियारा निवासी रामजी राय व प्रमोदी राय के बीच पूर्व से विवाद चला आ रहा है।...