भूमि विवाद में दो भाईयों के बीच जमकर हुई मारपीट
चतरा, मई 17 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। मयूरहंड थाना क्षेत्र के गुरूवाडीह गांव में भूमि विवाद को लेकर दो भाइयों के बीच जमकर मारपीट हुई। इससे आदित्य सिंह घायल हो गये। घायल आदित्य ने मयूरहंड थाना और चतरा एसपी को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। आवेदन में कहा है कि मेरे भाई कामेश्वर सिंह, भतीजा शिवम् कुमार, अंगिरा देवी, राजदेव सिंह, जागेश्वर सिंह और मंजू देवी ने मेरा जमीन पर कब्जा करने के मंशा से मेरे और पत्नी के साथ मारपीट और गाली गलौज किया है। उक्त लोगों ने जान से मारने का प्रयास किया। आवेदन में जांच कर न्याय की गुहार लगाई है। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो भाइयों को पीटा, चार पर केस
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.