अररिया, अप्रैल 27 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत किस्मत खबासपुर पंचायत के पुरैनी गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। इसे स्थानीय लोगों व परिजनों की मदद से सदर अस्पताल अररिया लाया गया। जहां चिकित्सकों की देखरेख में चारों जख्मी व्यक्ति का इलाज किया जा रहा है। जख्मी व्यक्ति अररिया सदर प्रखंड क्षेत्र के किस्मत खबासपुर पंचायत के पुरेनी गांव निवासी राजीव कुमार झा, अरुण कुमार झा, नीरज कुमार मंडल और मुकेश कुमार बताया जा रहा है। यह भी पढ़ें- भूमि विवाद में दो बच्चों के बीच मारपीट, चार जख्मी यह भी पढ़ें- अररिया: आपसी विवाद में दो पक्षों में मारपीट, युवक जख्मी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...