भूमि विवाद में दो पटीदार भिड़े, 9 पर प्राथमिकी दर्ज
सीवान, जून 8 -- हुसैनगंज, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव में दो पड़ोसियों के बीच खेत के जमीनी विवाद को लेकर उत्पन्न विवाद के बाद मारपीट हुई। जिसके बाद दोनों पटीदारों के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक पक्ष से फाजिलपुर निवासी हरेंद्र पंडित ने आवेदन देकर बताया कि 2 जून की शाम को वो अपने खेत की साफ सफाई कर रहे थे। इसी बीच पटीदार साहेब लाल पंडित व उनके परिवार के सदस्य टांगी, फरसा, कुदाल व लाठी डंडा इत्यादि के साथ आए और धकियाते हुए रोकने लगे। जब मना किया तो मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष से साहेब लाल पंडित ने आवेदन देकर बताया कि उनके छोटे भाई हरेंद्र पंडित अपने परिवार के सदस्यों के साथ जबरन उनकी जमीन पर मेढ़ बनाने और मिट्टी खोदने लगा। जब साहेब लाल ने मना किया तो सभी गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगे। बीच बचाव करने आ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.