उन्नाव, मई 15 -- पुरवा। भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें दोनों ओर से कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।गोपीनाथखेड़ा गांव निवासी गनेश कुमार ने बताया कि बुधवार शाम वह मिर्री चौराहा स्थित ढाबे के सामने से बस स्टॉप जा रहे थे। तभी शीतलगंज मोहल्ला निवासी विपक्षियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर लाठी और घूंसों से हमला कर दिया। वहीं दूसरे पक्ष के फूलचंद्र पुत्र शिवपाल ने आरोप लगाया कि गनेश कुमार अपने साथियों के साथ आकर उनके साथ मारपीट करने लगे। शोर सुनकर लोगों ने बीच-बचाव कराया। दरोगा सियाराम चौरसिया ने बताया कि दोनों पक्षों में पहले से भूमि विवाद चल रहा था। मामले में 11 लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...