कौशाम्बी, अप्रैल 19 -- पटेल चौराहा के समीप रविवार सुबह भूमि विवाद को लेकर दो पक्ष भिड़ गए। जमकर मारपीट हुई। दोनों ओर से पथराव भी किया गया। चार लोगों को चोटें आई हैं। तहरीर लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सरायअकिल के भगौतीगंज निवासी भानु प्रताप सिंह व भकंदा निवासी अवधेश सिंह ने बताया कि उनकी पटेल चौराहा के समीप जमीन है। रविवार की सुबह विपक्षी करीम उल्ला पुत्र रज्जब आली निवासी मौलवीगंज जेसीबी से पिलर के लिए गड्ढा करा रहा था। मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया तो उसने अपने परिजनों और सहयोगियों के साथ मिलकर हमला कर दिया। पथराव भी किया। पिटाई से दोनों लोगों को चोटें आई हैं। दोनों ने विपक्ष के सात नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।वहीं, दूसरी तरफ करीम उल्ला का कहना है कि जमीन उसकी है। विपक्षी खुद कब्जे का प्रयास कर रहे थे। विरोध पर पीटा है,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.